वार्षिक रिपोर्ट 2009-10
प्रशासनिक स्कंध
शिकायत निवारण व्यवस्था
शिकायत निवारण एवं अभिगमन व्यवस्था को केन्द्र स्तर पर, आंचलिक स्तर पर, मुख्यालय स्तर पर स्वयं केन्द्रीय मुख्यालय स्तर पर स्थापित किया गया है। इसका प्रशासनिक सुधार सार्वजनिक शिकायत विभाग के दिशा निर्देशों पर स्थापित किया ग0या है। आकाशवाणी के समस्त कार्यालयों में सूचना एवं सुविधा कांउटर स्थापित किए गए हैं। शिकायतों के निवारण की स्थिति की रिपोर्ट सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नियमित रूप से भिजवाई जाती है। इस वर्ष नवंबर, 2009 तक 65 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उदाहरणार्थ:-
शिकायत के प्रकार शिकायत की संख्या निपटाई गई शिकायतें
सार्वजनिक शिकायतें 10 5
स्टाफ की शिकायतें 55 13
सूचना का अधिकार अधिनियम का कार्यान्वयन
समस्त आकाशवाणी केन्द्रों के कार्याक्रम प्रमुखों को इस अधिनियम की प्रमुख विशेषताएं कार्यक्रमों में उजागर करने को कहा गया है। सितंबर, 2008 से इस अधिनियम को फ्लेगशिप कार्यक्रम के अधीन प्रस्तुत किया गया है। आकाशवाणी भविष्य में भी इस अधिनियम का प्रचार जारी रखेगा।
आकाशवाणी में सूचना का अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए महानिदेशालय स्तर पर 44 सी पी आई ओ और 6 अपील प्राधिकारी तथा 295 सी पी आई ओ और 20 अपील प्राधिकारी फिल्ड स्तर पर अभिहित किए गए हैं। वर्ष 2009-10 (01.04.09 से 30.11.2009 तक) में 525 आर टी आई आवेदन प्राप्त हुए थे एवं उनका उत्तर नियत समय के अंदर दे दिया गया था। वर्ष 2009-10 में अपील प्राधिकारी को 287 अपीलें प्राप्त हुई थीं और सभी अपीलों का निपटान कर दिया गया था।
अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण
प्रसार भारती ने अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के कार्यान्वयन के लिए अपेक्षित कार्यवाही कर रखी हैं। सरकारी सेवाओं एवं व्यक्तिगत मामलों में अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण तथा अन्य सुविधाएं देने के लिए प्रमुख मंत्रालयों/विभागों द्वारा जारी संघ नीति निर्देश एवं अनुदेश आकाशवाणी के समस्त कार्यालयों एवं क्षेत्रीय एकाइयों में परिचलित कर दिया गया था। अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित स्टाफ के हितों के सरंक्षण के लिए संपर्क अधिकारी नामित किया है जो सांविधिक अनुदेशों के कार्यान्वयन को देखेगा। 01.07.2004 तक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित न भरे गए पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया गया। अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित पदों और विशेष अभियान 2004-05 के अधीन भरे गए पदों से संबंधित विवरण निम्नलिखित है:-
आवश्यक अनुपालन हेतु 31.03.06 तक अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित 759 रिक्यिां जिसमें 610 वर्ग ‘ग’ के लिए एवं 149 वर्ग ‘घ’ के लिए हैं कि भारत सरकार कार्यालय ज्ञापन सं 36033/2/2006-इस्टेबलशिमेंट (आर ई एस) दिनांक 25.04.2006 के अनुसार पहचान कर ली गई हैं तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है।